Bollywood News


​​ऐश्वर्या ​मेरी बचपन की दोस्त हैं: ​रणबीर

​रॉकस्टार रणबीर ​पहली बार ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में में काम करने जा रहे हैं। लेकिन रणबीर का कहना है कि वह उन्हें आज से नहीं बल्कि बहुत पहले यानी कि वह ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने बचपन के दिनों से जानते है​।​ बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर ​'​ऐ दिल है मुश्किल​'​ नामक एक फिल्म बना रहे है​।

फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका है​।​ रणबीर कपूर ने कहा​, ​ "मैं ऐश्वर्या को बचपन से जानता हूँ​​। जब मैं 15 साल का था और 10​वी कक्षा​ में पढ़ रहा था​। उस समय मैं अपने पापा की फिल्म आ अब लौट चलें में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहा था​।​ ​वहीं ऐश्वर्या और मेरी दोस्ती हुई थी​।​ मैं और ऐश्वर्या अपनी लाइफ के बारे में बात किया करते थे​।"

रणबीर कपूर ने कहा​, ​ "उम्र में मुझसे बड़ी होने के बावजूद वह मुझे अपने दोस्त की तरह ट्रीट करती थी​।​ उनके बारे में आज भी कोई चीज नहीं बदली है​। उनकी खूबसूरती और उपलब्धियां से तो पूरी दुनिया वाकिफ है, लेकिन मेरे लिए ऐश्वर्या वह लड़की है, जिसके साथ मैं अपने पापा के सेट पर घूमा-फिरा करता था​।​"

End of content

No more pages to load