Bollywood News


अब 'रॉक ऑन 2' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

​फरहान अख्तर और रितेश सिद्वानी एक बार फिर से 2008 में आई सफल फिल्म 'रॉक ऑन' के सीक्वल पर काम करने की योजना बना रहे हैं। जिसके लिए श्रद्धा कपूर को भी कास्ट कर लिया गया है।

फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और श्रद्धा कपूर के साथ-साथ फिल्म में प्राची देसाई भी मुख्य भूमिका में होंगी। वहीं इस बार फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक शुजात सौदागर​ करेंगे।​

​सिधवानी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा है, "श्रद्धा कपूर आपका रॉक एन रोल में स्वागत है। प्राची देसाई भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी और यह कोई मेहमान भूमिका नहीं है।"​

​ वहीं श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म 'एबीसीडी 2' की शूटिंग से फ्री हुई है। वहीं श्रद्धा ने जहाँ 'एक विलेन' और 'एबीसीडी 2' में अपनी आवाज दी थी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी वह 'रॉक ऑन 2' में गाना गाएंगी।

End of content

No more pages to load