Bollywood News


​जल्द अच्छी फिल्म बनाऊंगा: रणधीर

​जल्द अच्छी फिल्म बनाऊंगा: रणधीर
अपने जमाने के विख्यात अभिनेता रणधीर कपूर 15 फरवरी को 68 साल के हो गए। वह हमेशा से एक अच्छी फिल्म बनाने की हसरत संजोए हुए हैं।​

उन्होंने कहा है कि ऐसा जल्द हो सकता है। रेडियो स्टेशन '92.7 बिग एफएम' को दिए एक साक्षात्कार में रणधीर ने कहा​, "मैं हमेशा से एक अच्छी फिल्म बनाना चाहता था, जो संभवत: जल्द बनाऊंगा।​"

रणधीर पूर्व में ​'​हिना​'​, ​'​धरम करम​'​ और ​'​कल आज और कल​'​ फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। रणधीर एक खूबसूरत व प्रतिभाशाली परिवार पाकर स्वयं को खुशकिस्मत मानते हैं।​

उन्होंने कहा​, "मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरे पास एक प्यारी पत्नी (बबीता) और करिश्मा व करीना जैसी बेटियां हैं। वे बहुत अच्छी हैं और मैं उनका पिता बनकर धन्य हो गया हूं।'' रणधीर ने कहा​, "मैं अपने भतीजे रणबीर को अपने बेटे की तरह मानता हूं। मु​झे उसे फिल्मोद्योग में मिल रही सफलता व सराहना पर गर्व है।"

End of content

No more pages to load