Bollywood News


सिंह इज़ ब्लिंग में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी एमी जैक्सन

सिंह इज़ ब्लिंग में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी एमी जैक्सन
​हालिया फिल्म 'आई' में नजर आई अभिनेत्री एमी जैक्सन एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में कम बैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह इस बार अक्षय कुमार के साथ उनकी अगली फिल्म 'सिंह इज़ बलिंग' में नजर आएंगी।

23​ वर्षीय ब्रिटिश मॉडल जिन्होंने बॉलीवुड में 2012​ में आई फिल्म 'एक दीवाना' से शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नही हो पाई थी। लेकिन अब एमी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'सिंग इज़ बलिंग' से अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं।

​निर्देशक अश्विनी यार्डी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। यार्डी ने लिखा है, "आपका स्वागत है एमी जैक्सन। दर्शकों अब 'सिंह इज़ बलिंग' से हमारी नई लेडी का हार्दिक स्वागत कीजिये।"

End of content

No more pages to load