Bollywood News


​'​नच बलिए 7' में ​नजर आएगी ​करिश्मा तन्ना​ और ​ उपेन की जोड़ी

​'​नच बलिए 7' में ​नजर आएगी ​करिश्मा तन्ना​ और ​ उपेन की जोड़ी
​रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' में अपनी नजदीकियों के चलते चर्चाओं में रहने वाली टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' में साथ-साथ थिरकते दिखेंगे​।

करिश्मा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कॉमेडी सर्कस महा-संग्राम' और 'बाल वीर' जैसे धारावाहिकों के लिए जानी जाती हैं​। ​वह 'टीना और लोलो' फिल्म में सनी लियोन के साथ भी नजर आएंगी​।​

वहीं, उपेन '36 चाइना टाउन', 'नमस्ते लंदन' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' सरीखी फिल्मों में सहायक भूमिका निभा चुके हैं​।​ वह पिछली बार तमिल फिल्म 'आई' में दिखे थे​। 'नच बलिए 7' स्टार प्लस पर प्रसारित होगा​।​

End of content

No more pages to load