अर्जुन रामपाल ने अपनी पत्नी मेहर जेसिया के साथ उड़ रही तलाक की खबरों पर को महज अफवाह करार देते हुए उस पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
खबरों के अनुसार अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया ने बांद्रा की एक पारिवारिक अदालत में तलाक की अर्जी दी है। लेकिन अर्जुन रामपाल ने इन खबरों का खंडन अपने ट्विटर पर किया है।
अर्जुन ने अपने ट्वीट में उनके और उनकी पत्नी के बांद्रा की अदालत में तलाक की अर्जी के लिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है, "मीडिया और कुछ और का कहना है कि मेरी पत्नी और मैंने बांद्रा की अदालत में तलाक की अर्जी दी है? आपको पता है इसका पता लगाना कितना आसान है।आपको कोई परेशानी है?
अर्जुन रामपाल ने पत्नी के साथ तलाक की खबरों पर दी तीखी प्रतिक्रिया
Wednesday, March 11, 2015 15:43 IST


