Bollywood News


​इमरान ने कहा-अमायरा एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री है

​बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर एक्स' में पाकिस्तानी अभिनेत्री अमायरा दस्तूर के साथ नजर आएंगे| फिल्म में दोनों की जोड़ी सुर्ख़ियों में है वहीँ इमरान हाशमी भी अपनी अभिनेत्री की तारीफ करते नहीं थक रहे​।

​ इमरान ने एक बयान में कहा कि एक अर्से बाद मेरे प्रशंसकों को 'तू जो है' में मेरा सर्वश्रेष्ठ रूप मिलेगा। अमायरा बहुत प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। हमने मिलकर गाने में जादू पैदा कर दिया है। अंकित ने इसे खूबसूरती से गाया है और यह मेरे पसंदीदा गानों में सबसे ऊपर है। आशा करता हूं कि मेरे प्रशंसकों को भी यह पसंद आएगा।​

​ उल्लेखनीय है कि 'मिस्टर एक्स' का पहला गीत 'तू जो है' रिलीज हो गया है, जिसमें इमरान और अमायरा हैं। इमरान कहते हैं कि उनकी जोड़ी ने गाने में जादू पैदा कर दिया है। गाने को लिखा और गाया अंकित तिवारी ने है। 'मिस्टर एक्स' 17 अप्रैल को रिलीज होनी है।

End of content

No more pages to load