Bollywood News


​उड़ता पजाब के लिए शाहिद ने ​​ ट्राइ ​किये ​​15 लुक​

​बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म उड़ता पंजाब के लिये 15 लुक ट्राइ किये। शाहिद कपूर इन दिनों अभिषेक चौबे की फिल्म उड़ता पंजाब में काम कर रहे है। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने एक, दो नहीं, बल्कि पूरे 15 तरह के लुक ट्राई किए हैं। अभिषेक चौबे के दिए गए सुझाव के चलते शाहिद ने कई तरह के लुक बनाए।​​

शाहिद कई हेयर स्टाइलिस्ट और ड्रेसर्स से मुलाकात करके कभी पोनी टेल, तो कभी सीधे बाल तो कभी हल्की दाढ़ी वाले लुक को ट्राई किए और इतना ही नहीं अपने बाल को कलर करने के साथ-साथ अपनी बॉडी भी बना रहे हैं।​​

शाहिद नियमित तरीके से फिल्म की वर्कशॉप में जा रहे हैं। वह अपने किरदार के संवादों को बार-बार तैयार कर रहे हैं। यही कारण है की कुछ दिनों पहले शाहिद ने ये तक कह दिया था की ये काफी मुश्किल फिल्म होने वाली है। फिल्म उड़ता पंजाब में शाहिद के साथ आलिया भट्ट है और फिल्म में अहम रोल में करीना कपूर खान भी दिखेंगी।

End of content

No more pages to load