विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच अफेयर्स की अफवाहें अब सच्चाई में बदल चुकी हैं। विराट ने अनुष्का की फिल्म 'एनएच10' में उनकी अदायगी की तारीफ़ के साथ-साथ उन्हें सबके सामने अपने प्यार के रूप में भी स्वीकार कर लिया है। लेकिन इसके बाद से ही अनुष्का और विराट की शादी की अफवाहें भी पूरे जोर-शोर से शुरू हो गई है।
अफवाहों में कहा जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। हालाँकि इस मामले में अभी दोनों ही पक्षों से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वैसे भी कोहली तो फिलहाल वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं, और अनुष्का अपनी फिल्म की सफलता का आनंद उठाने के साथ-साथ वर्ल्ड कप में कोहली का हौसला बढ़ाने में व्यस्त हैं।
इसीलिए इन खबरों पर प्रतिक्रिया के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन फिर भी विराट के खुल्लम-खुल्ला प्रेम के इजहार के बाद से ही उनके चाहने वालों के मन में यह सवाल तो उठने ही लगा है कि आखिर दोनों कब तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
शादी की अफवाहें: आखिर विराट कब जाएंगे अनुष्का के घर बारात लेकर?
Friday, March 20, 2015 16:16 IST


