निर्माता करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'शुद्धि' की शूटिंग अगस्त में करण मल्होत्र की फिल्म 'बदर्स' के प्रदर्शन के बाद शुरू होगी।
करण ने सोमवार को फिल्मफेयर के 'ग्लैमर एंड स्टाइल' अंक के आवरण पृष्ठ के अनावरण के मौके पर बताया, "शुद्धि की शूटिंग जल्द शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले की तैयारियां मुश्किल हैं, क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म है और इसके लिए अधिक समय की जरूरत होती है।"
करण के मुताबिक, "फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्र करने वाले हैं, जिनकी फिल्म 'ब्रदर्स' में प्रदर्शित होगी। इस तरह वह अगस्त के बाद ही 'शुद्धि' की शूटिंग शुरू कर पाएंगे।"
'शुद्धि' में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के बाकी किरदारों का चुनाव अभी बाकी है। इस बीच करन ने बताया कि वह 'राम लखन' फिल्म के रीमेक का निर्माण भी करेंगे। उन्होंने बताया, 'यह 2016 की शुरुआत में शुरू होगी। इसके किरदारों की घोषणा अगले दो महीने में कर दीजाएगी
'बदर्स' के रिलीज होने के बाद शुरू हो जाएगी 'शुद्धि' की शूटिंग: करण
Wednesday, April 01, 2015 12:30 IST



