Bollywood News


गब्बर इज़ बैक: 'तेरी मेरी कहानी' में रोमांटिक हुए अक्षय और करीना

अक्षय कुमार की फिल्म `गब्बर इज़ बैक` का एक बेहद रोमांटिक गीत `तेरी मेरी कहानी` रिलीज हो गया है। गीत में अक्षय कुमार बारिश के मौसम में करीना कपूर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

​अरिजीत सिंह और पलक मुन्चाल की आवाज में गाया यह गीत काफी तरोताजा और स्फूर्ति देने वाला है। गीत में करीना अपने उसी रोमांटिक और चुलबुले अंदाज में इंडो-फ्यूजन ड्रैस में अक्षय के साथ इठलाती नजर आ रही हैं।

​हालाँकि फिल्म में करीना मुख्य भूमिका में नहीं है। फिल्म की ​मुख्य हीरोइन श्रुति हासन है। करीना फिल्म में कैमियो करती नजर आएगी। कृष द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvTVhfb3UzMS0xOE0=

End of content

No more pages to load