Bollywood News


गांधी जयंती पर आपस में टकराएंगी तीन-तीन बड़ी फ़िल्में

​आगामी 2 अक्टूबर को सिल्वर स्क्रीन पर तीन-तीन बड़ी फ़िल्में आपस में टकराने जा रही हैं। ऐसे में सिर्फ फिल्म निर्माता ही नहीं बल्कि दर्शक भी मुश्किल में पड़ने वाले हैं कि आखिर कौन सी फिल्म को वह पहले देखें।

​गांधी जयंती के इस मौके पर जो फ़िल्में रिलीज होने जा रही हैं उनमें फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन की वजीर, अक्षय कुमार की 'सिंह इज़ ब्लिंग' और जॉन अब्राहम की 'रॉकी हैंडसम' हैं जो रिलीज हो रही हैं।

​वहीं इंडस्ट्री के एक आंतरिक सूत्र का कहना है, "गांधी जयंती पर कई सारे फिल्म निर्माताओं की नजरें थियेटर पर टिकी है। पिछले साल की ही तरह इस साल भी हम सिल्वर स्क्रीन पर फ़िल्मी धमाल देखेंगे। ऐसे में सिल्वर स्क्रीन पर तीन-तीन बड़े अभिनताओं की भिड़ंत से न सिर्फ दर्शक परेशान होंगे बल्कि सिल्वर स्क्रीन पर फिल्मों की कमाई भी बंट जाएगी। यह कमाई के हिसाब से किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा।"

​वहीं व्यापर विशेषज्ञों का कहना है, "तीनों ही फिल्मों के निर्माताओं को एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट पर विचार करना चाहिए। क्योंकि इसके लिए अभी भी उनके पास काफी समय पड़ा है।"

End of content

No more pages to load