Bollywood News


क्या! कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार फिर एक साथ, '​​नमस्ते लंदन 2' ​में?​

क्या! कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार फिर एक साथ, '​​नमस्ते लंदन 2' ​में?​
बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन की कुछ जोड़ियां ऐसी हैं ​जिन्हें दर्शक बार-बार साथ देखना चाहते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की। इन दोनों के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर ये है कि दोनों एक बार फिर से एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। सुनने में आ रहा है कि दोनों एक बार फिर से 'नमस्ते लंदन 2' से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने की तैयारी में हैं।

​ दोनों एक साथ अभी तक ​जिस भी फिल्म में साथ नजर आए हैं ज्यादातर फिल्मों को अच्छी प्रतिक्रिया ही मिली है। वहीं सबसे बड़ी बात कि फिल्म का सिल्वर स्क्रीन पर रिजल्ट जो भी रहा हो लेकिन दोनों की जोड़ी को साथ में दर्शकों ने हमेशा एन्जॉय किया है। ऐसे में दोनों का एक बार फिर से साथ में आना इनके चाहने वालों के लिए अच्छी खबर ही है।

​ दोनों ​ने अब तक 'हमको दीवाना कर गए' (2006), 'वेलकम' (2007), 'नमस्ते लंदन' ​(2007), ​ 'सिंह इज़ किंग (2008), 'दे दना दन'​ ​(2009), 'तीस मरखां (2010), जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें से 'वेलकम' और 'नमस्ते लंदन' उनके सुपरहिट फ़िल्में थी।

​ ​हालाँकि फिल्म निर्माता-निर्देशक विपुल शाह 'नमस्ते लंदन' के इस सीक्वल पर काफी समय से विचार करते आ रहे हैं और इसकी खबरें भी काफी समय से आ रही हैं लेकिन अब सुनने में आया है कि फिल्म को लेकर काम शुरू हो चुका है और वह पूरी तेजी से चल रहा है।

​साथ ही खबर ये भी है कि इस बार यह कहानी पहली कहानी से अलग और प्रेम-त्रिकोणीय कहानी होगी। मुख्य अभिनेता तो अक्षय ही होंगे लेकिन उन साथ कैटरीना के अलावा ​दूसरी अभिनेत्री कौन होगी यह अभी तक तय नहीं हो सका है। खैर दूसरी अभिनेत्री जो भी हो वह तो बाद में ही पता चलेगा फ़िलहाल तो कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के प्रशंसकों के खुश होने के लिए यह खबर काफी है।

End of content

No more pages to load