फिल्म 'दिल धड़कने दो' के रणवीर सिंह के किरदार का खुलासा हो गया है। वह इसमें ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो उनके अब तक के किरदारों में सबसे हट के है।
रणवीर सिंह अभी तक किसी छोटे शहर या कसबे के दिल फैंक लड़के का किरदार निभाया है। लेकिन इसबार वह अपनी आगामी फिल्म में एक शहरी लड़के के किरदार में नजर आएँगे, जो एक उच्चस्तरीय पंजाबी परिवार से ताल्लुख रखता है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह का यह पंजाबी परिवार एक क्रूज़ ट्रिप पर है। फिल्म में रणवीर एक आरामदायक, सहज और क्लासी लुक में नजर आएँगे। ज़ोया अख्तर की यह फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है।
'दिल धड़कने दो' में एक शहरी क्लासिक लुक में नजर आएँगे रणवीर सिंह
Friday, April 10, 2015 15:04 IST


