-
-
-
परिणीती चोपड़ा
परिणिति चोपड़ा, जैसे ही ये नाम सुनते हैं, मन में एक शरारती सी मुस्कान वाली एक चुलबुली सी लड़की की तस्वीर उभर कर आती हैं। बॉलीवुड की न्यूबी में अगर सबसे ज्यादा प्रसिद्द और चेहती बाला की बात की जाए तो वह परिणिति ही कही जाएगी।
अभी तक परिणिति ने सिर्फ तीन फ़िल्में ही की हैं, लेकिन तीनों में अपनी अदा और अभिनय से युवाओं के दिलों पर कब्ज़ा जमा लिया हैं। -
-
नर्गिस फाकरी
हालाँकि नर्गिस को अपनी पहली फिल्म के बाद दूसरी फिल्म मिलने तक काफी लंबा इंतज़ार करना पड़ा। लेकिन उनका ये इंतजार रंग जरुर लेकर आया।
जैसे ही नर्गिस को दूसरी फिल्म 'मद्रास कैफे' में काम करने का मौका मिला उन्होंने मौका देखते ही चौका जड़ दिया। नतीजा ये निकला कि नर्गिस को भी एक अभिनेत्री के तौर पर देखा जाने लगा हैं। -
-
ऐवलिन शर्मा
'सिडनी विद लव' से इन्होने अपनी पहली फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कराई और बॉक्स ऑफिस पर बमबारी कर डाली। किसी ने भी यह कल्पना नहीं की होगी कि यह भव्य हुस्न की मल्लिका इतनी जल्दी बॉलीवुड पर अपने हुस्न का ऐसा परहार करेगी।
और जब ऐवलिन की फिल्म 'ये जवानी हैं दीवानी' आई तो उन्हें कोई भी शोबिज की सुंदरता की देवियों की लिस्ट में शामिल होने से रोक नहीं सका। -
-
श्रद्धा कपूर
आप इसे भाग्य या कुछ और जो भी चाहे कह सकते हैं। लेकिन निश्चित तौर पर तक़दीर ने लुभावनी और मासूम मुस्कान वाली श्रद्धा की झोली खुशियों से भर दी हैं।
फिल्म 'आशिकी-2' में अपने उम्दा अभिनय और शानदार लुक के साथ श्रद्धा ने अपने फैन्स के दिलों में जो जगह बनाई हैं उसे लेने वाला इंडस्ट्री में कोई और नहीं हैं। -
-