अब तक बॉलीवुड की मंझी हुई और नवोदित अभिनेत्रियों के साथ अपनी जोड़ी बनाने वाले रोमांस किंग शाहरुख खान को लेकर अब चर्चा ये भी है कि वह अब अपनी अगली फिल्म में वाणी कपूर के साथ रोमांस करते दिख सकते है।
शानदार खबर
खबरों के अनुसार, 'यश राज की आगामी फिल्म 'फैन' में अब शाहरुख के साथ वाणी कपूर को कास्ट किया जाएगा।
शुद्ध देसी गर्ल
ज्ञात हो तो वाणी कपूर वहीं गुलाबी गर्ल है, जो 'शुद्ध देसी रोमांस' में नजर आई थी और यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म भी थी।
बैंड बाजे के साथ
वहीं इसके अलावा उन्होंने 'बैंड बाजा बारात' के तमिल रीमेक 'आहा कल्याणम' में भी काम किया है।
कभी हाँ कभी ना
हालाँकि शाहरुख के साथ उनके नाम की चर्चा तो हो रही है, लेकिन यह 'कभी हाँ तो कभी ना वाली ही बात है' क्योंकि अभी तक फिल्म निर्माताओं ने उनके नाम को पूरी तरह से तय भी नहीं किया है।
और कौन?
वाणी के अलावा निर्माताओं की इस सूची में और भी नाम है, जिनमें अनुष्का शर्मा और परिणीति चौपड़ा का नाम लिया जा रहा है।
'मैं हूँ ना'
शाहरुख अब 'बैंड बाजा बारात' के निर्देशक मनीष शर्मा को कह दिया है 'मैं हूँ ना'। यानी वह निर्देशक के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।