हॉलीवुड के फ़िल्मी सितारों के लिए किसी भी एक आदत या चीज के लिए जुनून और उसका पालन पोषण कोई नई बात नही है। ऐसा ही कुछ जुनून हैं फ्रीडा पिंटो का...
फ्रीडा पिंटो के पास जूते की एक अनगिनत संख्या है ।
ये खूबसूरत बाला स्वीकार करती हैं कि इनके पास इतने प्रकार के जूते है कि यह उन्हें गिन भी नही सकती।
उनका कहना है, ये मेरा सबसे बड़ा जुनून है, लेकिन इस से ज्यादा मुझे ये नही पता कि मेरे पास इनकी संख्या कितनी है।
यह मेरे लिए थोड़ा सा जुनूनी भरा है, लेकिन मैं इस बात को लेकर निश्चित हूँ कि कुछ ऐसे भी लोग होंगे जिनके पास इस से भी ज्यादा होंगे।
वह इन जूतों को इकठ्ठा करके इस लिए रखती हैं क्योंकि वे सभी बहुत खूबसूरत है, जैसे कोई कलाकारी...
ये भारतीय स्टारलेट और मॉडल डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में मुख्य भूमिका के लिए जानी जाती है।