इस बार का ग्लैमर का कवर पेज किएरा नाइटली के नाम पर है, और वह अपने हुस्न के जादू से अपने चाहने वालों के बीच खलबली मचाने जा रही है।
29 वर्षीय अभिनेत्री, किएरा इस बार के जुलाई मैगज़ीन एडिशन की कवर स्टार होगी।
पिछले कुछ सालों में यह खूबसूरत दिवा एक स्टाइल आइकॉन के रूप में उभर कर सामने आई है।
कुछ महत्वपूर्ण विज्ञापनों में अपने जलवे बिखेरने वाली ये सुंदरी खास तौर पर बेहतरीन परिधान पहनने वाली महिलाओं में शामिल है।
किएरा ने मैगज़ीन के जुलाई कवर के लिए बेहद खूबसूरत बैकलेस अल्तुजर्ऱा पोशाक चुनी है।
ये मैगज़ीन 17 जून की खबरों का हिस्सा है, जिस पर आप किएरा के फैशन सेन्स की जानकारी के लिए नजर डाल सकते हैं।