डांस रियलिटी शो, 'झलक दिखला जा' अब जल्द ही एक वाइल्ड कार्ड एंट्री शुरू करने जा रहा है।
'झलक दिखलाजा' की इस वाइल्ड कार्ड एंट्री से कायनात भी इसमें शामिल हो जाएगी।
'ग्रैंड मस्ती' की ये अभिनेत्री इस डांस रिएल्टी शो में फाइट करते दिखेगी।
इसके लिए जिस दूसरी सेलिब्रिटी को चुना गया है वह आर.जे मलिश्का हैं, जो अब डांस के क्षेत्र में भी उतरेंगी।
टीवी के रियलिटी शो 'ज़ोर का झटका' टोटल वाइपआउट के विजेता कुशाल पंजाबी को भी इसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री दी जा रही है।
सिर्फ भारतीय ही नही बल्कि इसमें कनाडा के 'सो यू थिंक यू कैन' के विजेता तारा -जीन पोपोविच को भी एंट्री दी जा रही है।