-
अमिताभ बच्चन के टॉप 10 अपरंपरागत किरदार!
सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और बढ़िया कलाकारों में से एक हैं जो की अपनी फिल्मों और किरदारों से दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करते आये हैं और आज बात करेंगे उनके द्वारा सिल्वरस्क्रीन पर निभाये गए टॉप 10 अनकनवेंशनल किरदारों की -
-
-
-
-
ब्लैक (2005)
संजय लीला भंसाली की अवार्ड विन्निंग फिल्म 'ब्लैक' में अमिताभ बच्चन ने एक घमंडी और शराबी शिक्षक 'देबराज सहाय' का किरदार निभाया था, जो एक देख और बोल न सकने वाली छोटी बच्ची 'मिशेल' (रानी मुखर्जी) को बिना आँखों के देखना और जीना सिखाता है. इस फिल्म के लिए अमिताभ को उनका दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.
-
-
-
-
-
पिकू (2015)
अमिताभ बच्चन, शूजित सरकार की 'पिकू' में एक संकी रिटायर्ड व्यक्ति 'भास्कर बैनर्जी' के किरदार में नज़र आये जो की अपने पेट की दिक्कत से परेशान है और हर समय पेट और दिमाग के बीच कनेक्शन बनाता रहता है. फिल्म में अमिताभ की परफॉरमेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दोनों मिले थे.
-