भारतीय मूल के कलाकार जिन्होंने 2020 में हॉलीवुड में पाई लोकप्रियता
हॉलीवुड में प्रसिद्ध होना इतना आसान नहीं है जितना लगता है और इससे भी मुश्किल है मुख्य भूमिका निभाना। लेकिन समय बीतने के साथ, भारतीय मूल के कई अभिनेता हैं जो हॉलीवुड के ए-लिस्टर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने पहचान बनाते दिखे। हालांकि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई है, फिर भी कुछ ऐसे भी छिपे हुए रत्न हैं जिन्होंने हाल के दिनों में हॉलीवुड में अधिक लोकप्रियता हासिल की। तो, आइए आज एक नज़र डालते हैं भारतीय मूल के उन कलाकारों पर जो 2020 में हॉलीवुड में फेमस हुए।