बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड: वाइल्ड कार्ड आते ही मालती चहर ने तान्या को बनाया निशाना!

बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड: वाइल्ड कार्ड आते ही मालती चहर ने तान्या को बनाया निशाना!
भारत के सबसे रोमांचक मनोरंजन टीवी सीरियल में से एक बिग बॉस का सीज़न 19 शुरू हो चुका है| जियोहॉटस्टार ने 7 अगस्त को बिग बॉस सीज़न 19 का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया था, जिसने एक बेमिसाल सीज़न का वादा किया था।

आज थोड़ी देर पहले शो का नया प्रोमो मेकर्स द्वारा फैन्स के साथ साँझा कर दिया गया है| जिसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री आई भारतीय क्रिकेटर दीपक चहर की बहन एक मॉडल और युवा कलाकार मालती चहर का जलवा देखने को मिल रहा है|

उन्होंने आते ही तान्या मित्तल के इतने सारे झूठ का पर्दाफाश करना शुरू कर दिया है| प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि मालती ने नोमिनेशन टास्क में तान्या को पानी में गिरा दिया| इसके बाद वह घर वालों का साथ पाने के लिए रोने लगी| देखिये बिग बॉस 19 का न्यू मजेदार प्रोमो:



एक दूसरे वीडियो में अमाल मलिक अपने घर वालों के बारे में कुछ बातें करते दिखाई दे रहे हैं| देखिये प्रोमो:



कुछ समय पहले जियोस्टार के आलोक जैन ने कहा था, "बिग बॉस ने हमेशा से ही ज़बरदस्त मनोरंजन दिया है। 'घरवालों की सरकार' के साथ, हम एक नया और अनोखा फ़ॉर्मेट लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों को गहराई से प्रभावित करेगा और उन्हें बार-बार देखने के लिए प्रेरित करेगा। इस सीज़न में घरवालों के हाथों में शक्ति है, जो ड्रामा, अप्रत्याशितता और लगातार जुड़ाव का मंच तैयार करता है। यह बिग बॉस जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।"

बिग बॉस 19 देखें - रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर।

इस बार, ड्रामा सिर्फ़ पागलपन नहीं, बल्कि लोकतंत्र का पागलपन है।

End of content

No more pages to load