परिणीति चोपड़ा आत्म-निरिक्षीण के बाद एक बार फिर से काम पर लौट आई है और अब अगली फिल्म के लिए स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं। साथ में खबर ये भी है कि उनकी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा खुद अपनी छोटी बहन के लिए एक फिल्म का निर्माण करना चाहती हैं।
एक सूत्र का कहना है, "परी को कुछ स्क्रिप्ट हैं जो पढ़ने के लिए दी गई हैं। अगर उन्हें कोई पसंद आ जाती है तो उस फिल्म का निर्माण प्रियंका अपने होम-प्रोडक्शन के तहत करेंगी। प्रियंका अपनी बहन के लिए एक फिल्म खुद बनाने की इच्छुक हैं।"
कहा जा रहा है कि परिणीति लगातार अपनी बड़ी बहन से अपने करियर के बारे में सलाह लेती रहती हैं। उन्होंने ऐसा ही अपने नए घर को खरीदने के लिए भी किया है।
सूत्र का आगे कहना है, "परिणीति इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट्स पढ़ने के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे रही हैं।"
हालाँकि परिणीति के एक वक्ता ने इस बात से इंकार किया है कि प्रियंका चोपड़ा परिणीति के लिए कोई फिल्म बनाने जा रही हैं। वक्ता का कहना है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
छोटी बहन परिणीति के लिए खुद फिल्म बनाएंगी प्रियंका?
-
Friday, April 24, 2015


