​नेपाल की सहायता के लिए एक जुट हुए देशों को देख ख़ुशी ​से ​गदगद हुए ऋतिक

​नेपाल की सहायता के लिए एक जुट हुए देशों को देख ख़ुशी ​से ​गदगद हुए ऋतिक
​बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने भूकंप के कारण तबाह हुए नेपाल की सहायता के लिए आगे आए भारत, अमेरिका और चीन जैसे विभिन्न देशों की सराहना की है​।

41 वर्षीय ऋतिक ने नेपाल में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लोगों से हरसंभव मदद करने की अपील की​। ऋतिक ने ट्विटर पर लिखा, "क्या अपेक्षा के बिना देना मुमकिन है? हां​! स्वयं को पर्याप्त समझें​।"
​
​ उन्होंने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया, भारत और अन्य कई देशों ने एक मिनट गंवाए बिना नेपाल की सहायता की​।​ मुश्किल घड़ी में हमें पता है कि हम एकजुट हैं​।​"​​​
​
​​ ​​नेपाल में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 7.9 की तीव्रता से आए इस भूकंप से अब तक 3,700 लोगों की मौत हो चुकी है​। भूकंप के कारण नेपाल को अरबों डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ है​।​​
​
​​ रक्षा मंत्रालय के मुताबिक शनिवार के बाद से 1,935 भारतीय नागरिकों को नेपाल से वापस लाया गया है, और सोमवार शाम तक और भी लोगों के आने की संभावना है​।​

End of content

No more pages to load