​भूकंप पीड़ितों की हरसंभव मदद करें: अमिताभ

​भूकंप पीड़ितों की हरसंभव मदद करें: अमिताभ
​नेपाल भूकंप त्रासदी के बाद महानायक अमिताभ बच्चन का 'चलती का नाम गाड़ी' फलसफे में यकीन नहीं रह गया है​।​ उनका कहना है कि वह अपने दिल से यह बात नहीं मनवा सकते​।

उन्होंने कहा कि देश को वापस पटरी पर लाने के लिए हर कदम उठाया जाना चाहिए​। 72 वर्षीय अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "हां, वे कहते हैं कि 'शो चलता रहना चाहिए' की तर्ज पर जिंदगी भी चलती रहनी चाहिए​।​ लेकिन दिल कहीं न कहीं इससे सहमत नहीं है​। ईश्वर कृपा करके दया करो​।"​
​
​​ उन्होंने लिखा, "जल्द ही जब सब शांत और व्यवस्थित हो जाए, तो हमें अपने पीड़ित भाइयों एवं बहनों की मदद के लिए जो बन पड़े, करना चाहिए​।​"​
​
​​ शनिवार सुबह नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप ने 4,300 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया और हजारों को घायल कर दिया​। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.9 आंकी गई थी​।​

End of content

No more pages to load