​अनुपम के शो में पधारेंगे ऋषि कपूर

​अनुपम के शो में पधारेंगे ऋषि कपूर
​जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के टेलीविजन शो 'द अनुपम खेर शो..कुछ भी हो सकता है-2′ में नजर आएंगे। ऋषि ने उन्हें आमंत्रित करने के लिए अनुपम को धन्यवाद दिया है।​
​
​ ऋषि (62) ने इस न्योते के लिए अनुपम को ट्विटर पर शुक्रिया कहा।​ ​ऋषि ने एक ट्वीट में लिखा​, "मुझे अपने शो ​'​कुछ भी हो सकता है​'​ पर बुलाने के लिए आपका शुक्रिया अनुपम। आप एक कमाल के अभिनेता व महान सह-अभिनेता हैं।`​
​​
​​​ अनुपम पिछले साल कलर्स चैनल पर खुद का पहला शो लेकर आए।​ यह शो चर्चित बॉलीवुड हस्तियों की प्रेरणादायक कहानियों पर रोशनी डालता है।​
​​
​​​ वर्ष 2014 में 'द अनुपम खेर शो..कुछ भी हो सकता है' में शाहरुख खान, महेश भट्ट, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, कंगना रनौत, विद्या बालन, कपिल शर्मा, युवराज सिंह, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट जैसी हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।

End of content

No more pages to load