​राष्ट्रपति ने देखी कोंकणा सेन की 'कादंबरी'

​राष्ट्रपति ने देखी कोंकणा सेन की 'कादंबरी'
​​अभिनेत्री कोंकणा सेन हमेशा से बेहतरीन फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं​। राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए उनकी बांग्ला फिल्म 'कादंबरी' की स्क्रीनिंग रखी गई​।

सुमन घोष की 'कादंबरी' में कोंकणा (35) कादंबरी देवी की भूमिका में हैं, जो नोबेल पुरस्कार विजेता 'गुरुदेव' रवींद्रनाथ टैगोर की साली थीं​।​ कोंकणा ने रविवार को फिल्म के एक गीत के लिंक के साथ ट्विटर पर लिखा, "राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के लिए 'कादंबरी' की स्क्रीनिंग होने से बहुत गौरवान्वित हुई​।​"​
​
​​ 'कादंबरी' में परमब्रत चटर्जी, टैगोर की भूमिका में हैं. फिल्म आठ मई को रिलीज होगी​।​

End of content

No more pages to load