​'घायल वन्स अगेन' की शूटिंग में मजा आया: सोहा

​'घायल वन्स अगेन' की शूटिंग में मजा आया: सोहा
​अभिनेत्री सोहा अली खान अपनी नई फिल्म ​'​घायल वन्स अगेन​'​ को लेकर उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि वह शूटिंग के दौरान हर चीज का लुत्फ उठा रही हैं।​

यह 1990 की सफल फिल्म ​'​घायल​'​ का सीक्वल है। सोहा ने मंगलवार को एक स्टोर के ​लॉन्च के दौरान कहा​, "मैं फिल्म में एक चिकित्सक की भूमिका में हूं।​ यह मारधाड़ एवं गंभीरता से भरी फिल्म है, जिसमें हैरान कर देने वाले एक्शन दृश्य हैं।​"
​
उन्होंने कहा​, "यह असल मायने में एक सीक्वल है। मैंने मूल फिल्म देखी है और मु​झे ​यह अच्छी लगी।​"
​
​अभिनेता-निर्देशक सनी देओल निर्देशित ​'​घायल वन्स अगेन​'​ मुंबई पुलिस के एक एंकाउंटर स्पेशलिस्ट की असल जिंदगी की एक घटना पर आधारित है।​
​
सोहा पहली बार सनी के साथ काम कर रही हैं। उनके लिए शूटिंग का अनुभव खूबसूरत रहा। ​'​घायल वन्स अगेन​'​ 13 नवंबर को रिलीज होनी है। इसमें ओम पुरी, प्राची देसाई और टिस्का चोपड़ा भी हैं।

End of content

No more pages to load