इस बात में कोई संदेह नहीं है कि रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की कैमिस्ट्री बहुत गहरी और मजेदार है। दोनों ही बहुत ऊर्जावान हैं और यह बात उन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री में साफ-साफ दिखती है और उन्होंने इसका उदाहरण एक बार फिर से दिया है।
'बैंड बाजा बारात' और, 'लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल' से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली जोड़ी अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह एक बार फिर से ज़ोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' से साथ नजर आने के लिए तैयार हैं। इसी फिल्म के दो गानों के बाद एक और गाना फिल्म निर्माताओं ने निकाला है जिसमें रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा एक साथ डांस के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
अपना और रणवीर का यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा है,"पेश है, आपके लिए और भी ज्यादा क्रेज़ी और मजेदार गीत।"
देखे वीडियो: जबरजस्त है रणवीर सिंह और अनुष्का की कैमिस्ट्री
-
Tuesday, May 12, 2015


