अब ​​'टार्जन’​ की 'जेन' के किरदार में नजर आएंगी सनी लियोनी​

अब ​​'टार्जन’​ की 'जेन' के किरदार में नजर आएंगी सनी लियोनी​
​सुनने में आ रहा है कि अब सनी लियोन अपनी अगली फिल्म में जेन का किरदार निभाने जा रही हैं। यह फिल्म 1985 में आई फिल्म 'टार्जन' का सीक्वल होगी।

इस फिल्म में ​राणा डग्गुबत्ती​ टार्जन के किरदार में होंगे और सनी लियोन उनकी जेन का किरदार निभाएंगी। कहा जा रहा था कि फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशकों को एक सेक्सी अभिनेत्री की जरूरत थी क्योंकि फिल्म में ऐसे काफी सीन होंगे।​ जहाँ पूर्व फिल्म में हेमंत बिर्जे' ने टार्जन​ का किरदार निभाया था वहीं जेन के किरदार में किमी काटकर​ थी।​

​ एक अंग्रेज़ी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक सोहम शाह का कहना है कि जब उन्होंने टार्जन का सीक्वेल बनाने का फैसला किया तो टार्जन-जेन के तौर पर राणा और सनी ही उनके ज़ेहन में आए। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने वाली है।

End of content

No more pages to load