करीना देश की सबसे लोकप्रिय सुपरस्टारों में से एक हैं, जो हाल ही में अरब की यात्रा पर थी। इस दौरान करीना 7 शहरों से आये अपने चाहने वालों से मिली। यही उन्हें एक ऐसी बात पता चली जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए।
दरअसल इस दौरान करीना को एक ऐसी गोली का पता चला जो ज़ीरो साइज के नाम से बेची जा रही है। जिसके लिए यह दावा कर किया जा रहा है कि यह छरहरी काया पाने और ज़ीरो साइज़ पाने में पूरी तरह कारगर है। यही नहीं कहा तो यह भी जा रहा था कि खुद करीना ने भी इस गोली का इस्तेमाल साइज़ जीरो के लिए किया था। जैसे ही करीना को इस फेक गोली के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत ब्रांड पर मुक़दमा चलाने का फैसला किया और 20 करोड़ रूपये के दंड का दावा कर दिया।
सूत्र की माने तो, "करीना हमेशा से ही ज़ीरो साइज के खिलाफ रही है, उन्होंने अपना वज़न टशन मूवी के किरदार की मांग के वजह से काम किया था लेकिन जब उन्होंने अपनी फिल्म पूरी खत्म की उसके बाद वह तुरंत अपने असली अवतार मैं आ गई।"
करीना ने कभी किसी को वजन काम करने के लिए कोई गोली लेने की सलाह नहीं दी। उनका यह मानना है के मैं एक अभिनेत्री हूँ और मैं मेरे प्रशंसको को कभी झूठी सलाह नहीं देनी चाहूंगी। यह गोली मेरा नाम गैर क़ानूनी तरीके से इस्तमाल कर रही है जिससे मेरे प्रशंसक को गलतफहमी हो सकती है।
साइज़ जीरो बनाने वाली गोली की बात सुनकर उड़े करीना के होश, करेंगी मुकदमा
-
Thursday, May 14, 2015


