कश्मीर में कंपकंपाती ठंड में शूटिंग कर रहे हैं सलमान

कश्मीर में कंपकंपाती ठंड में शूटिंग कर रहे हैं सलमान
जैसे ही सुपरस्टार सलमान खान को 'हिट एंड रन' केस में जमानत मिली उन्होंने तुरंत राहत की सांस लेते हुए कश्मीर की उड़ान भर ली। कश्मीर में उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की टीम कब से सलमान का इंतजार कर रही थी।

अब सलमान वहां अपनी फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। एक और बात कि इस वक्त कश्मीर में काफी ठंड है और जिस जगह सलमान शूटिंग कर रहे हैं (जोजिला दर्रा) वहां का तापमान शून्य से भी दो डिग्री सेल्सियस कम है।

फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने फिल्म के शूटिंग सेट से अपनी और सलमान की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। कबीर ने बुधवार रात को अपने ट्विटर हैंडल पर सलमान की एक सेल्फ़ी पोस्ट करते हुए लिखा है, "शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे। समुद्र तल से 11,700 फुट ऊपर। कश्मीर का जोजिला दर्रा। बजरंगी भाईजान।"


इस वक्त फिल्म की शूटिंग जम्मू एवं कश्मीर के खूबसूरत हिल स्टेशन सोनमर्ग में चल रही है। यह एक मुस्लिम युवक एवं ब्राह्मण युवती की कहानी है। करीना कपूर इसमें मुख्य नायिका की भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load