​बॉक्स ऑफिस: आज 50 करोड़ पार कर लेगी 'पीकू'

​बॉक्स ऑफिस: आज 50 करोड़ पार कर लेगी 'पीकू'
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्में चल रही है, दीपिका पादुकोण, इरफ़ान खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पीकू', रणवीर-अनुष्का की 'बॉम्बे वेलवेट' और अक्षय की 'गब्बर'। जहाँ 'गब्बर' और 'पीकू' की सिल्वर स्क्रीन परफॉर्मेंस संतुष्टिपूर्ण है वहीं 'बॉम्बे वेलवेट' दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में असफल दिख रही है।

तरण आदर्श ने ​ट्विटर पर 'पीकू' की कमाई का ज़िक्र करते हुए कहा है, "पीकू ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 3.10​ करोड़, शनिवार को 5.10 ​करोड़ कमाने के बाद कुल कमाई 49.62​ करोड़ कर ली है, आज यह 50 करोड़ पार कर लेगी।"

'बॉम्बे वेलवेट' के लिए तरण ने लिखा है, "बॉम्बे वेलवेट, शुक्रवार को 5.20​ करोड़, शिनवार को 5.10​ करोड़ के बाद 10.30​ करोड़ पर। भारतीय बिज।

​वहीं इन दोनों से पहले 30 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'गब्बर' की कमाई की जानकारी देते हुए तरण ​ने लिखा है, "गब्बर इज़ बैक [सप्ताह 2] शुक्र 2.80 करोड़ रुपए, शनि 4.20 करोड़ रुपए, ​रविवार 5 करोड़, सोम 2.25 करोड़ रुपए, मंगल 2 करोड़, बुध 1.80 करोड़ रुपए, गुरु 1.65 करोड़ रु। कुल योग: ₹ 79.56 करोड़ रु।

End of content

No more pages to load