​केकेआर को समर्थन देने पर शाहरुख ने कहा, शुक्रिया

​केकेआर को समर्थन देने पर शाहरुख ने कहा, शुक्रिया
​बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइर्ड्स' (केकेआर) को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार मिली​। इसके बावजूद उन्होंने टीम का मनोबल बढ़ाने पहुंचे अभिनेता वरुण धवन, कृति सेनन और वरुण शर्मा का शुक्रिया अदा किया​।

​​ शाहरुख (49)ने उनकी टीम का मनोबल बढ़ाने वालों को शनिवार रात ट्विटर पर धन्यवाद दिया​।​ मैच देखने उनके छोटे बेटे अबराम भी पहुंचे हुए थे​।​​

​​ उन्होंने ट्वीट में लिखा​, "अच्छी कोशिश की केकेआर ने​।​ राजस्थान रॉयल्स का जबर्दस्त प्रदर्शन​। जीत की सच्ची हकदार​। किसी भी सीसीआई क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ मेहमानवाजी​।​ आपका बहुत-बहुत शुक्रिया​।"​​

​​ शाहरुख ने एक अन्य पोस्ट में लिखा​, "टीम का समर्थन करने के लिए आपका शुक्रिया वरुण धवन व कृति​। आपको प्यार​। ​माफी चाहता हूं कि आपको मुस्कुराने की और वजह नहीं दे सका​।"​​

​​ उन्होंने लिखा, "मैं केकेआर की ओर से कोलकाता से वादा करता हूं कि आपका मान बढ़ाने के लिए और ज्यादा कोशिश करेंगे..अगले साल​। इंशा अल्लाह​।​"

End of content

No more pages to load