डॉक्टरों के चक्कर लगा रहे अनुपम?

डॉक्टरों के चक्कर लगा रहे अनुपम?
​लगता है कि दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों डॉक्टरों के कुछ ज्यादा ही चक्कर लगा रहे हैं​​। वह पहले एक दंत चिकित्सक से मिलने गए बाद में मनोचिकित्सक संग भी अपनी एक तस्वीर शेयर की​।

अनुपम (60) ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम वेबसाइट पर दंत चिकित्सक के क्लीनिक की एक तस्वीर शेयर की​। फोटो में दंत चिकित्सक की कुर्सी नजर आई​। अनुपम ने इसके कैप्शन में लिखा, "आपके दांतों के लिए एक परेशान कर देने वाली कुर्सी​।​" इस तस्वीर के बाद उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें अपने मनोचिकित्सक संग नजर आए जिनके साथ उन्होंने कभी-कभार बात की है​।
​
अनुपम ने ट्विटर पर लिखा, "मेरी मेरे मनोचिकित्सक डॉक्टर विशाल सांवत के साथ कभी-कभार एक गर्मजोशी भरी एवं सेहतपूर्ण बातचीत होती है​।​ एक आरादायक अनुभूति. शुक्रिया डॉक्टर​।​"

End of content

No more pages to load