​क्या! रेखा ने छोड़ दी फितूर?

​क्या! रेखा ने छोड़ दी फितूर?
​खबरों की माने तो रेखा ने कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत फिल्म 'फितूर' छोड़ दी है। यही नहीं कहा जा रहा है कि अब उनकी जगह इस फिल्म में तब्बू नजर आएंगी।

अभिषेक कपूर ​द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कट्रीना कैफ ​और आदित्य रॉय कपूर ​के अलावा अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट, अक्षय ओबरॉय, लारा दत्ता और रेखा ने काम करना था लेकिन अब फिल्म में रेखा की जगह तब्बू आ गई हैं। उपन्यास ​'​ग्रेट एक्सपेक्टेशंस​'​ पर ​आधारित इस फिल्म में रेखा ​बेगम का किरदार निभाने वाली रेखा ने फिल्म कुछ मतभेदों के चलते छोड़ी है।

​वहीं रेखा के ​इंकार करने के बाद इस किरदार के लिए तब्बू ​से सम्पर्क किया गया और उन्होंने इसके लिए तुरंत हाँ कर दी।

End of content

No more pages to load