​'तनु वेड्स मनु 2' देख आलिया भी हुई कंगना की फैन

​'तनु वेड्स मनु 2' देख आलिया भी हुई कंगना की फैन
​बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत के प्रशंसकों की फेहरिस्त में सिने हस्तियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है​। उनकी हालिया प्रदर्शित 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' (टीडब्ल्यूएमआर) को देखने के बाद आलिया भट्ट भी उनकी मुरीद हो गई हैं​।

22 वर्षीया आलिया ने कंगना को एक 'प्रेरणा' बताया.आलिया ने ट्विटर पर लिखा, "ऐसी प्रेरणा और मनोरंजन करने की काबिलियत विरले ही होती है​।​ टीडब्ल्यूएमआर में कंगना अच्छी लगीं..नारी शक्ति को सलाम​। जबर्दस्त​।​"​
​
​​आलिया आगे अभिषेक चौबे निर्देशित 'उड़ता पंजाब' फिल्म में नजर आएंगी​। फिल्म में करीना कपूर, शाहिद कपूर और पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ भी हैं।

End of content

No more pages to load