रणवीर सिंह और दीपिका के बीच की खबरें अप्स एंड डाउन्स वाली ही हैं। कभी दोनों के बीच की प्रेम-प्यार और शादी वाली खबरें आने लगती है तो कभी, मतभेदों की।अब दीपिका ने रणवीर की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए उन पर गर्व होने की बात कही है।
दीपू ने रणवीर की आगामी फिल्म 'दिल धड़कने दो' में उनके अभिनय की तारीफ की है। दीपिका (29) ने हाल ही में कई सितारों से सजी इस फिल्म को देखा और कहा कि उन्हें उन पर गर्व है।
दीपिका ने ट्वीट किया, "और तुम रणवीर यह भी कर सकते हो?? उम्दा। तुम पर मुझे गर्व है और मैं पक्षपाती नहीं हो रही।"
इसी तरह का एक ट्वीट रणवीर ने भी किया था जब उन्होंने हाल में आई दीपिका की फिल्म 'पीकू' देखी थी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे। दीपिका ने इससे पहले ट्वीट करके फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर की तारीफ भी की थी। यह फिल्म पांच जून को रिलीज होगी।
मुझे रणवीर पर गर्व है: दीपिका पादुकोण
-
Saturday, May 30, 2015


