संभलके दीपिका: 'पीकू' सुपर हिट, तनु वेड्स मनु 2' ब्लकबस्टर!

संभलके दीपिका: 'पीकू' सुपर हिट, तनु वेड्स मनु 2' ब्लकबस्टर!
By Lata Chaudhary

कंगना रनोत सिल्वर स्क्रीन पर इस कदर छा गई है कि उन्होंने दीपिका को भी पीछे छोड़ दिया है। ​'तनु वेड्स मनु 2' ने सोमवार को 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं फिल्म अभी तक सिल्वर स्क्रीन पर रफ़्तार से टिकी हुई है और इसके 125 करोड़ के आंकड़े को छूने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं 'तनु वेड्स मनु 2' से 2 हफ्ते पहले रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' अपने चौथे हफ्ते में 77.33 करोड़ पर है। फिल्म में कंगना डबल रोल में है और वहीं उनका एक किरदार हरियाणवी है और उनके इस किरदार को इस कदर पसंद किया जा रहा है कि हर कोई उनके इस अभिनय का कायल हो गया है।

तरण आदर्श ने दोनों फिल्मों की कमाई की जानकारी देते हुए ट्वीट कर 'पीकू' को सुपरहिट और 'तनु वेड्स मनु 2' ब्लकबस्टर बताया है।

पहले तरण ने ट्वीट कर 'तनु वेड्स मनु 2' की कमाई की जानकारी देते हुए कहा है-

उसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट में दीपिका की 'पीकू' की कमाई के बारे में जानकारी दी है।


End of content

No more pages to load