​जन्मदिन मुबारक: 28 की ​हो गई दबंग सोनाक्षी

​जन्मदिन  मुबारक: 28 की ​हो गई दबंग सोनाक्षी
​बॉलीवुड की 'दबंग' अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मंगलवार को 28 साल की हो गईं। उन्हें फिल्मोद्योग के उनके दोस्तों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।​

​ सोनाक्षी अपने इस जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित बताई गई हैं, क्योंकि यह बड़े भाई कुश सिन्हा की शादी के बाद उनका पहला जन्मदिन है। उनकी अपनी भाभी के साथ जश्न मनाने की तैयारी है।​​

​​ सोनाक्षी ने 'दबंग' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें वह सलमान खान की जोड़ीदार थीं। उसके बाद उन्होंने 'लुटेरा' और 'राऊडी राठौड़' जैसी कई फिल्में कीं।​​

​​ जन्मदिन पर उन्हें बॉलीवुड ने बधाई दी :​​

​​ शाहिद कपूर : जन्मदिन मुबारक हो सोनाक्षी सिन्हा। भगवान करे आप साल बीतने के साथ और दीप्तिमान हों।​​

​​ -विशाल ददलानी : जन्मदिन की बधाई हो।​​

​​ -राज नायक : जन्मदिन की बधाई हो सोनाक्षी। दिन प्यारा एवं साल कमाल का हो।​​

​​ -मनीष मल्होत्रा : मेरी प्रिय खूबसूरत एवं मैं जिन लड़कियों को जानता हूं, उनमें सबसे भली सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन मुबारक हो।​​

​​ -तनुज गर्ग : जन्मदिन की बधाई हो। भगवान करे केक बड़ा और तोहफे ढेर सारे हों।

End of content

No more pages to load