​'दिलवाले' के लिए जल्द ​बुल्गारिया ​रवाना होंगे ​शाहरूख ​और काजोल

​'दिलवाले' के लिए जल्द ​बुल्गारिया ​रवाना होंगे ​शाहरूख ​और काजोल
​शाहरुख़ खान और उनकी सबसे उम्दा जोड़ीदार काजोल को रोहित शेट्टी एक बार फिर से अपनी फिल्म 'दिलवाले' से सिल्वर स्क्रीन पर उनके चाहने वालों के सामने लेकर आ रहे हैं। इसी फिल्म के लिए शाहरुख़ और काजोल अब बुल्गारिया में शूटिंग करेंगे।

फिल्म में शाहरूख ​और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी नजर आएंगी। इन दिनों फिल्म की शूटिंग का काम जारी है, जिसकी कुछ शूटिंग गोवा में ​पूरी हो चुकी है।​ अब फिल्म के अगले शूट शिड्यूल के लिए शाहरूख ​और काजोल ​अगले हफ्ते बुल्गरिया ​जाएंगे। दिलवाले 25 दिसंबर 2015 को रिलीज ​होगी।

End of content

No more pages to load