वाईआरएफ स्टूडियो में 'दिल धड़कने दो' की स्क्रीनिंग

वाईआरएफ स्टूडियो में 'दिल धड़कने दो' की स्क्रीनिंग
यशराज फिल्म्स स्टूडियो में जोया अख्तर की अगली फिल्म 'दिल धड़कने दो' की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, प्रीति जिंटा, विधु विनोद चोपड़ा और मधुर भंडारकर जैसी हस्तियां नजर आईं।

फिल्म में फरहान अख्तर, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में हैं। यह एक पंजाबी परिवार की कहानी है, जो भूमध्यसागर में जहाज यात्रा के दौरान प्यार और दोस्ती पाते हैं।

फिल्म जगत के कई जानेमाने चेहरे-अभिनेता, अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद रहे।

दीपिका, कंगना, प्रीति, चोपड़ा और भंडारकर के अतिरिक्ति इमरान खान, राहुल बोस, शेफाली शाह, चंकी पांडे, आशुतोष गोवारीकर, दिया मिर्जा, इमतियाज अली, कुनाल कपूर, होमी अडजानिया, अनैता अडजानिया, रीमा कागती, जोया अख्तर, जावेद अख्तर, नफीसा अली और दिव्या कुमार खोसला ने भी शिरकत की।

हर किसी ने फिल्म और इसके विषय वस्तु की सराहना की, लेकिन नफीसा ही उनसे में एक थी जो अपने जोश पर काबू नहीं रख पाईं। वह अपनी कार की खिड़की से निकलीं और 'थंम्स अप' का इशारा किया।

End of content

No more pages to load