पहचान कौन: किसी और अभिनेत्री के चक्कर में पड़ गए हैं ये शादी-शुदा निर्माता

पहचान कौन: किसी और अभिनेत्री के चक्कर में पड़ गए हैं ये शादी-शुदा निर्माता
​समीक्षकों द्वारा ​काफी तारीफें बटोरने वाले यह फिल्म निर्माता और निर्देशक इन दिनों एक नवोदित अभिनेत्री से काफी प्रभावित हैं। यहाँ तक कि दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ती नजर आ रही है।​​​
​
​इस नवोदित अभिनेत्री की हालिया फिल्म को काफी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली है। ​ये भूरी ​आँखों वाली अभिनेत्री एक नवोदित अभिनेता के साथ ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थी।​​​
​
​एक सूत्र के अनुसार, "ये दोनों लगभग एक ही जैसे बैकग्राउंड से हैं। दोनों की एक जैसी भाषा और खाने-पीने के तरीके ने दोनों को एक दूसरे के बेहद करीब ला दिया है।​वहीं ये अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने पैर जमाने की कोशिश में लगी है। ऐसे में किसी निर्माता की ताल-से-ताल मिलाना कोई बड़ी बात नहीं है।​
​
​वहीं ये निर्माता-निर्देशक फ़िलहाल एक बार फिर से अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू कर रहे हैं। वहीं अगर ये मोहतरमा इन निर्देशक-महोदय की फिल्म में कास्ट की जाती है तो दोनों का रिश्ता खबरों में खुद ब खुद आ जाएगा।

End of content

No more pages to load