सलमान ने मेरे करियर के लिए बहुत कुछ किया: जैकलीन

सलमान ने मेरे करियर के लिए बहुत कुछ किया: जैकलीन
​जैकलीन फर्नांडिस जो आगामी फिल्म 'ब्रदर्स' में अक्षय कुमार की हीरोइन के तौर पर नजर आएंगी, ने अब सलमान खान की उस टिप्पणी का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जैकलीन को अब 'किक 2' से बाहर निकाल दिया गया है। जैकलीन ने सलमान की इस बात का जवाब देते हुए कहा है कि मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं है।

​जब उनसे सीक्वल के बारे में पूछा गया तो जैकलीन ने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है अगर मैं 'किक' के सीक्वल का हिस्सा नहीं होती हूँ तो।"

​उन्होंने कहा, "किक मेरे जीवन के अनुभवों में से सबसे अच्छे अनुभव में से सबसे बेहतरीन रहा है। सलमान पहले ही मेरे लिए बहुत कुछ कर चुके हैं। अगर मैं सलमान के साथ उनकी फिल्म 'किक 2' में काम नहीं कर रही हूँ तो किसी और फिल्म में सही।

​​वहीं जैकलीन अपनी आगामी फिल्म 'ब्रदर्स' को लेकर भी काफी उत्साहित है। इस फिल्म में उन्होंने एक युवा माँ का किरदार निभाया है।

​उन्होंने कहा, "इस तरह के प्रोजेक्ट का हिस्सा होना एक सम्मान की बात है, जहाँ मुझे अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम करने का मौका मिला। यह एक चुनौती थी क्योंकि यह एक समान्य परिस्थितियां नहीं थी मैं एक युवा माँ का किरदार निभा रही हूँ।"

​'ब्रदर्स' करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण करण जौहर के होम=प्रोडक्शन में किया गया है। हॉलीवुड फिल्म (2011) 'वॉरियर' का यह रीमेक 14 अगस्त को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load