'कट्टी बट्टी' में फिर डबल रोल में नजर आएगी कंगना

'कट्टी बट्टी' में फिर डबल रोल में नजर आएगी कंगना
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने आनंद एल. राय निर्देशित 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' में दोहरी भूमिका निभाकर वाहवाही लूटने के बाद अब वह 'कट्टी बट्टी' में भी दोहरी भूमिका निभाएंगी।

खबरों की माने तो निखिल आडवाणी निर्देशित इस फिल्म में कंगना पायल और बिजली की दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में इमरान खान भी हैं। दोहरी भूमिका के विषय में फिलहाल फिल्मकार ने पुष्टि नहीं की है।

एक बयान के अनुसार, "फिल्म 'कट्टी बट्टी' से जुड़ी हर जानकारी पर्दे में रखी गई है। कोई भी इससे ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है कि यह एक प्रेम कहानी है। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।

कंगना ने 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' में तनु और कुसुम उर्फ दत्तो की दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म दुनियाभर में 165 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

End of content

No more pages to load