हेमा मालिनी और धर्मेंद्र नाना-नानी बन गए हैं। उनकी छोटी बेटी आहना देओल ने एक बेटे को जन्म दिया है। हेमा मालिनी ने टि्वटर पर यह खुशखबरी दी है। साथ ही बधाई संदेशों के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया है।
हेमामालिनी ने ट्वीट किया कि आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। हां, अहाना ने एक लड़के को जन्म दिया है और हमसब बहुत खुश हैं। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
आपको याद होगा कि आहना देओल की बड़ी बहन एशा देओल ने उनके लिए मार्च में गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी हिस्सा लिया था। आहना देअोल ओडिशी डांसर हैं। उन्होंने दो फरवरी 2014 को दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोहरा के साथ शादी की थी।
बधाई हो आहना, नाना-नानी बने धर्मेन्द्र-हेमा
-
Saturday, June 13, 2015


