​​'बजरंगी भाईजान' का एक और पोस्टर रिलीज!

​​'बजरंगी भाईजान' का एक और पोस्टर रिलीज!
​सलमान खान ने अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक और पोस्टर को रिलीज कर दिया है। वहीं इसका ट्रेलर भी आगामी गुरुवार को रिलीज होने जा रहा है।

​सलमान ने ट्विटर पर पोस्टर रिवील करते हुए लिखा है, "फिल्म का ट्रेलर फिल्म की लीड कास्ट करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की उपस्थिति में 18 जून को लॉन्च किया जाएगा।​"

​सलमान खान की ​ फिल्म्स के सीईओ अमर ​बुटाला ने एक स्टेटमेंट के दौरान कहा, "फिल्म जो इस साल ईद पर रिलीज होने जा रही है, एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक गूंगी पाकिस्तानी लड़की को पाकिस्तान पहुंचाने के मिशन पर है। यह लड़की भारत में खो गई है। यह कहानी उस व्यक्ति की इस यात्रा और यात्रा दौरान होने वाली घटनाओं, और मिलने वालें लोगों से मिले अनुभवों की कहानी है।"

End of content

No more pages to load