क्या सच में! फरवरी, 2016 में सगाई करने जा रहे हैं दीपिका-रणवीर?

क्या सच में! फरवरी, 2016 में सगाई करने जा रहे हैं दीपिका-रणवीर?
एक बार फिर से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी और सगाई की खबरें आने लगी हैं। सुनने में आया है कि दोनों अगले साल फरवरी में सगाई करने जा रहे हैं।

​खबरों की माने तो दोनों के परिवारों ने इन्हें एक साथ जिंदगी बिताने की मंजूरी दे दी है और इसके बाद दोनों के परिवारों ने मिलकर इनकी सगाई की तारीख 2016 फरवरी तय कर दी है। यानी अगले साल दोनों आधिकारिक तौर पर सगाई के बंधन में बंध जाएंगे।

हालाँकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं पता लेकिन अगर कुछ ही हफ़्तों पहले की रणवीर की एक स्टेटमेंट पर नजर डाले तो उसमें उन्होंने अब शादी कर घर-परिवार बसाने की इच्छा जताई थी।

​ ​रणवीर ने कहा था, "​मैं जुलाई में 30 ​का होने जा रहा हूँ, और अब तक मेरी शादी और परिवार के बारे में एक अलग धारणा थी। लेकिन अब मैं परिपक्व हो चुका हूँ। कुछ समय पहले मैं प्रोफेशनल्स के बीच हो रहे तलाक की दरों को लेकर असहज हो गया था। मुझे लगा था कि शादी-शुदा लोगों से ज्यादा सिंगल लोग खुश रहते हैं और शादी बेकार की चीज है। लेकिन पिछले तीन सालों के अनुभवों ने मेरी सोच को बदल दिया।​"

वहीं रणवीर दीपिका को लेकर काफी सजग भी हो गए हैं और हालिया कुछ खबरों पर गौर करे तो पता चलता है कि वह दीपिका का कितना ध्यान रखते हैं। हाल ही में भी वह आइफा 2015 की इवेंट में की जाने वाली परफॉर्मेंस की रिहर्सल को छोड़कर दीपिका के पिता के जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए बैंगलोर निकल गए थे।

End of content

No more pages to load