​पहचान कौन:​ एक पार्टी के कोने में चिपक कर रोमांस करते पकडे गए ये दोनों!

​पहचान कौन:​ एक पार्टी के कोने में चिपक कर रोमांस करते पकडे गए ये दोनों!
इन दिनों बॉलीवुड में एक और प्रेमी जोड़ी तैयार हो रही है। ये दोनों ही बॉलीवुड हीरो और हीरोइन हैं और दोनों ही सिंगल हैं। हाल ही में एक पार्टी में दोनों को एक कोने में एक दूसरे से चिपक कर रोमांस करते देखा गया।

एक सूत्र ने बताया, "अभिनेता एक अवार्ड सेरेमनी में तीन दिनों पहले ही पहुँच गए क्योंकि उन्हें अपने एक्ट के लिए प्रैक्टिस करनी थी। उस वक्त अभिनेत्री भी वहां पहले से मौजूद थी। दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी समय गुजारा और साथ में काफी खुश भी दिखे। वहीं ये अभिनेता पूरी तरह से अभिनेत्री की ख़ूबसूरती पर फ़िदा थे और पूरा समय उन्हीं के साथ रहे।"​

​ इन अभिनेता का हाल ही में अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेक-अप हुआ है और वह अपने अकेले होने का लुत्फ़ उठा रहे हैं। वहीं अभिनेत्री भी सिंगल हैं।

सूत्रों ने आगे बताया, "अभिनेता इस अभिनेत्री का बेहद अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। इस इवेंट के बाद इनके एक और कलाकार ने एक पार्टी का आयोजन किया और इसमें अपने सभी करीबियों को बुलाया। इस पार्टी में यह कपल भी शामिल हुआ। कुछ देर तक पार्टी में आए दूसरे मेहमानों से मिलने-जुलने के बाद दोनों ने एक कौन पकड़ लिया। इस कौन में दोनों एक दूसरे से चिपके हुए नजर आए।

End of content

No more pages to load