बॉलीवुड ने अपने पिताओं को दी फादर्स-डे की बधाई

बॉलीवुड ने अपने पिताओं को दी फादर्स-डे की बधाई
कल 'फादर्स डे' के मौके पर पूरा बॉलीवुड भाव-विभोर हो गया और अपने जन्मदाता पिता को बधाइयाँ दी।

पेश हैं उनके कुछ ट्वीट-

शाहरुख खान: पिता की रचना दुख की घड़ी में आपको यह यकीन दिलाने के लिए हुई है कि 'सब ठीक है'।

सलमान खान: मेरे डैड सबसे हिम्मती। सलीम खान (डुल्लू)उर्फ राजकुमार सलीम असली 'बजरंगी भाईजान' हैं। हैप्पी फादर्स डे, डैडी!

किरण खेर: मेरे पिता कर्नल ठाकर सिंह को फादर्स डे की शुभकामनाएं। सबसे अच्छा पिता होने के लिए आपका शुक्रिया पापा।

सोनाक्षी सिन्हा: मेरे पहले और चिरकालिक नायक शत्रुघ्न सिन्हा को हैप्पी फादर्स डे। आपसे प्यार करती हूं पॉप्स!

माधुरी दीक्षित-नेने : इस फादर्स-डे पर डैड की कमी खल रही है। मुझे मालूम है, वह हमेशा ही तरह मुझे देख रहे हैं। आप सभी को हैप्पी फादर्स डे।

करण जौहर : वह भावनाओं का इजहार नहीं करते। अपनी पत्नी को अहम स्थान देते हैं। कभी-कभी आपको डरा देते हैं, लेकिन उनका दिल सिर्फ आपके लिए धड़कता है। हैप्पी फादर्स डे।

बिपाशा बसु: पापा मैं आपसे प्यार करती हूं। हैप्पी फादर्स डे।

सोनम कपूर: हैप्पी फादर्स डे।

परिणिति चोपड़ा: हैप्पी फादर्स डे, पापा। मेरे असली निर्माता।

सिद्धार्थ मल्होत्रा: मैंने जिस शख्स से कभी सीखना बंद नहीं किया। मैं जिस पर हमेशा निर्भर रहा। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया डैड।

अभिषेक बच्चन: मेरे पसंदीदा फोटो में से एक। मेरे दादाजी, पापा और छोटा सा मैं। तीन पीढ़ियां।

राम कपूर: सभी पिताओं को हैप्पी फादर्स डे।

नेहा धूपिया: मैं जिस सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को जानती हूं, उसे हैप्पी फादर्स डे। पापा, मैं हर दिन का जश्न मनाती हूं, क्योंकि आप मेरी जिंदगी में हैं।

चेतन भगत: मैं अभिभावक होने और अपने जुड़वा बच्चों का एक सकारात्मक रोल मॉडल होने का महत्व समझता हूं। मेरे पिता को धन्यवाद।

End of content

No more pages to load